नई दिल्ली, 12 अप्रैल। दिल्ली पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और लूटी गई रकम में से 11.96 लाख रुपये बरामद कर लिए।
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर छह अप्रैल को सूचना मिली थी कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 22 स्थित दिल्ली अपार्टमेंट में यह घटना घटी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
इसमें संदीप (29) , संतोष महतो (29), सूरज सोनकर (23) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि लूटी गई रकम में से 11.96 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।