नई दिल्ली, 3 अप्रैल। दिल्ली सरकार ने निविदा प्रक्रिया (ईएमडी) को पूरी तरह आनलाइन कर दिया है। पहले, बोलीदाताओं को परियोजना स्थल पर स्थित कार्यालय में निविदा जमा करना अनिवार्य था। सार्वजनिक निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग ने निविदा प्रक्रिया में सुधार करते हुए अब ईएमडी जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा,‘ईएमडी (निविदा प्रक्रिया) को पूरी तरह से आनलाइन करके, हम अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बोली प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और किसी भी अनुचित प्रभाव से मुक्त रहे।’