नई दिल्ली, 23 फरवरी। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों में यहां भाजपा शासन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सप्ताह भर लंबा जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से हुई, जहां शाम को खजूरी चौक पर एक जन संवाद का आयोजन किया गया।
इसी तरह के कार्यक्रम 24 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली, 25 फरवरी को पूर्वी दिल्ली और 26 फरवरी को नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
बैठकें 27 फरवरी को उत्तर-पश्चिम दिल्ली में, 28 फरवरी को दक्षिण दिल्ली में और एक मार्च को चांदनी चौक में भी आयोजित करने की योजना है।