नई दिल्ली, 30 मार्च। दिल्ली विधानसभा और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत, दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत’ युवा संसद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस राज्य स्तरीय युवा संसद में दिल्ली के विभिन्न जिलों से चुनकर आए 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय युवा संसदों के माध्यम से किया गया था।
इस प्रतियोगिता के तीन विजेताओं की घोषणा की
गई।अभिनव बोरगोहेन (प्रथम स्थान),सुजल शर्मा (द्वितीय स्थान), रिया पांडे (तृतीय स्थान) पाया।विधानसभा अध्यक्ष ने युवा संसद को “लोकतंत्र का एक जीवंत अभ्यास” बताया, जो छात्रों को नीति-निर्धारण और असहमति के बीच सहमति खोजने की कला सिखाता है।
उन्होंने प्रतिभागियों से एक “सजग नागरिक” बनने का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल समस्याओं को न गिनाएं, बल्कि उनके समाधान का रोडमैप भी पेश करें।