नई दिल्ली, 24 मार्च। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। दिल्ली विधानसभा में बम स्क्वायड व अन्य तमाम एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची ।
दिल्ली विधानसभा विलंब से शुरू हुई। यहां पर पूरे परिसर को और अध्यक्ष के कार्यालय को स्निफर डॉग के जरिए जांच पड़ताल की गई।
दिल्ली विधानसभा कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने भी बम से उड़ने की धमकी भरी मिली मेल की पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि यह एक अपवाह साबित हुई और विधानसभा ही कार्रवाई करीब एक घंटे बिलंब में शुरू हुई।