नई दिल्ली, 6 फरवरी । दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली द्वारा आयोजित दिल्ली स्टेट सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर पैरा एथलेटिक्स मीट 2025-26 का आयोजन शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने प्रतिभागी दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगजन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और परिश्रम से हर चुनौती को पार कर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन है।