नई दिल्ली: पुलिस ने बुधवार (11 फरवरी) को पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में युवक की हत्या के प्रयास के आरोप में चार नाबालिगों को हिरासत में लेने के साथ ही दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नौ फरवरी को झगड़े के बाद दानिश (22) के सीने के बाईं ओर ऊपरी हिस्से (पीठ की तरफ) पर चाकू से वार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो व्यक्तियों की पहचान की गई है। इनमें से एक दिव्यांशु (20) है, जो एक कूरियर कंपनी का कर्मचारी है जबकि दूसरा 18 वर्षीय छात्र है। इसी के साथ अन्य चार नाबालिगों में से 15 वर्षीय एक लड़के की पहचान मुख्य हमलावर के रूप में हुई है।