नई दिल्ली, 8 अप्रैल । दिल्ली सरकार ने एक विशेष पहल के तहत 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मजदूरों तक गैस की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। प्रेस को जारी बयान में सरकार ने कहा है कि ‘दिल्ली सरकार ने 7 अप्रैल 2026 के आवंटन आदेश के अनुसार इन सिलेंडरों की दैनिक उपलब्धता को 684 से बढ़ाकर 1,368 कर दिया है।
इस फैसले से दिल्ली में प्रवासी मजदूरों को गैस सिलेंडर अधिक आसानी से और समान रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।’ साथ ही कहा गया है कि ‘इस बढ़े हुए आवंटन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन इलाकों में विशेष कैंप लगाएं, जहां प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक है। जिन मजदूरों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है, वे अपने क्षेत्र में कैंप लगवाने के लिए संबंधित डीएम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।’