नई दिल्ली: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार 12 फरवरी को 27 वर्षीय एक नर्स अपने किराए के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रियंका के रूप में हुई है। प्रियंका एक निजी अस्पताल में काम करती थीं। पीसीआर से संदिग्ध आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम धीरपुर गांव में उसके किराए के कमरे में पहुंची।
पुलिस ने बताया, “महिला अपने बंद कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।” पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।