नई दिल्ली,
मंगोलपुर खुर्द गांव में रविवार (1 फरवरी ) को हाउस टैक्स एवं नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बिजेंदर पहलवान ने की। पंचायत में दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव, पालम 360 गांव खाप के अध्यक्ष रामकुमार सोलंकी, साइकिल संस्था के अध्यक्ष पारस त्यागी, युवा सभा दिल्ली 360 गांव अध्यक्ष विजयमान, मंगोलपुर खुर्द गांव के गौरव शौकीन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने पंचायत को अवगत कराया कि दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा द्वारा आगामी बजट में गांवों के 200 वर्ग मीटर (ढाई सौ गज) तक के आवासीय प्लॉट को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का प्रस्ताव रखा गया है।पंचायत में दिल्ली के लगभग 25 गांवों के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इनमें हरज्ञान (सुल्तानपुर), संजय शौकीन (पुठकला), मंगोलपुर बालकिशन, रविंदर शौकीन सहित अन्य गांवों के प्रतिनिधि शामिल रहे।