नई दिल्ली, 24 मार्च। दिल्ली सरकार को बीते साल उसकी संकटग्रस्त महिला हेल्पलाइन पर 25 लाख से अधिक काल प्राप्त हुईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।
यह जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से विधानसभा में दी गई है। दिल्ली विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान जो जानकारी दी गई उनमें कहा गया कि ‘181 हेल्पलाइन पर 2025-26 तक 25 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुईं।’ इनमें से 2.25 लाख कॉल का जवाब दिया गया। हेल्पलाइन द्वारा संकटकालीन हस्तक्षेप, परामर्श, रेफरल और मार्गदर्शन प्रदान करती है।