नई दिल्ली: संसद भवन परिसर में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कथित तौर पर “गद्दार” कहे जाने के खिलाफ (4 फरवरी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस के पुराने मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मानसिंह रोड पर एकत्र हुए कांग्रेस नेता गांधी को माफी मांगने को कहा। यह घटना संसद के मकर द्वार के निकट हुई, जब वहां वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों में भाजपा के कई सिख नेता भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने मानसिंह रोड से आगे बढ़ने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया।