नई दिल्ली, 22 फरवरी। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर इलाके में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 18 वर्षीय युवक की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस को बीती रात 2.28 बजे आजादपुर इलाके के पास यह वारदात हुई और घायल व्यक्ति को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी ईशांत के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ईशांत एक शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे रोक लिया और उस पर गोली चला दी। हमलावर फरार है।