नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज को रविवार 8 फरवरी को जनकपुरी में थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया गया।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई तब की गई जब वे दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइकर की मौत के विरोध में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे।रोहिणी के सेक्टर 10 स्थित एक निजी बैंक के कर्मचारी कमल ध्यानी गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी की रात घर लौट रहे थे, तभी वे दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीवर पाइपलाइन जीर्णोद्धार परियोजना के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए।
रविवार को भारद्वाज और उनके साथी बाइकर की याद में मोमबत्ती जलाने के लिए गड्ढे की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया।