नई दिल्ली: दिल्ली में चिंताजनक रूप से गायब हो रहे महिलाओं और बच्चों की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाएजाने की मांग को लेकर एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) की दिल्ली राज्य सांगठनिक कमेटी के आह्वान पर दिल्ली सचिवालय के समक्ष एक विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की मुख्य मांगों में दिल्ली में चिंताजनक रूप से गायब हो रहे महिलाओं और बच्चों की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग के अलावा पर्याप्त संख्या में डीटीसी की बसें चलाई जाने की मांग भी शामिल थी। कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लोग शामिल हुए। इस दौरान इन मांगों को लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।