नई दिल्ली, 7 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कार्य बल को राजधानी के लिए एक एकीकृत महानगरीय परिवहन प्राधिकरण का विधेयक तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य दिल्ली की वर्तमान में बिखरी हुई परिवहन व्यवस्था को एकीकृत, सुव्यवस्थित और समन्वित कर एक एकल, सुसंगत योजना और प्रशासनिक ढांचे के तहत लाना है। बयान में कहा गया कि इसका लक्ष्य आधुनिक, कुशल, जन-केंद्रित और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ परिवहन प्रणाली विकसित करना है। परिवहन, शहरी विकास, वित्त, लोक निर्माण और योजना विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर बने कार्य बल को जल्द से जल्द मसौदा विधेयक तैयार करके प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ढांचे में सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं और स्थानीय वास्तविकताओं को शामिल करने के लिए शहरी परिवहन के क्षेत्र में प्रसिद्ध विशेषज्ञों को भी शामिल किए जा सकने का सुझाव दिया है। सीएमओ के अनुसार, प्रस्तावित डीयूएमटीए शहरी परिवहन की एकीकृत योजना और प्रबंधन, परिवहन सेवाओं के ‘मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन’, तर्कसंगत किराया संरचना, अनुसंधान अध्ययन और जागरूकता को सुगम बनाए