नई दिल्ली: विश्व कैंसर दिवस पर (4 फरवरी) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की पहल ‘कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग प्रोग्राम- ( कैप्स) का शुभारंभ किया।
जिसका उद्देश्य कैंसर का जल्दी से पता लगाने, रोकथाम और आसानी से मिलने वाली कैंसर देखभाल सेवाओं को और ज्यादा मजबूत करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर्स, नर्स, टेक्नीशियन और हेल्थकेयर स्टाफ भी मौजूद रहे।
सिंह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कैंसर के बढ़ते मामले को कंट्रोल करने के लिए समय पर स्क्रीनिंग और जागरूकता बेहद जरूरी है।
इस पहल के तहत हमारी सरकार कम्युनिटी-बेस्ड तरीका अपना रही है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग को सुलभ और रेगुलर बनाने की दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं। खास तौर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन, जिनमें मैमोग्राफी और एसपीवी-डीएनए’ टेस्टिंग की व्यवस्था होगी ताकि दिल्ली के नागरिक अपनी स्क्रीनिंग करवा सकें।