नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना में 17 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार 12 फरवरी को बताया कि इस मामले में चार नाबालिग को पकड़ा गया है जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, सलीम को रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने रोका और कथित तौर पर पुराने विवाद को लेकर उस पर हमला किया। नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच से पता चला कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से दुश्मनी थी।
उन्होंने बताया कि इनमें गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान सालिन (21), साहिल (20) और फहद (18) के रूप में हुई है जोकि जेजे कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि चार अन्य नाबालिग जिनकी उम्र 16 से 17 के बीच है, को हिरासत में लिया गया है।