नई दिल्ली: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बदलती मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार 18 फरवरी को हटा दिया गया।
सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने कहा, “मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है और आज शाम चार बजे यह 214 दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने कहा-दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रैप-2 प्रतिबंध हटाया गया।