नई दिल्ली, 9 फरवरी। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक कुमार को सोमवार को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
आयोग के मुताबिक, कुमार ने आर. एलिस वाज का स्थान लिया है जिनका पिछले महीने दिल्ली से तबादला कर दिया गया था।
उन्हें नए अधिकारी की नियुक्ति तक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करना होगा।