देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने एक और मुकाम हासिल किया। जनपद देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन को वर्ष 2023 के लिए प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चयनित किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार के सभी मापदंडों पर थाना क्लेमेनटाउन खरा उतरा था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन को सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का सर्टिफिकेट प्रदान किया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए जनपद देहरादून के थाना क्लेमनटाउन को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है।