देहरादून 2 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास
के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि डॉ.
गिरिजा व्यास जी का आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी एवं देश की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी एवं
समाज सेवा को समर्पित रहा है। महिला आयोग के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री के रूप में महिलाओं के उत्थान के लिए उनके
प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डॉ. गिरिजा व्यास के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय
देहरादून में प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में शोक सभा का भी आयोजन किया
गया जिसमें कांग्रेसजनों ने डॉ. गिरिजा व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट
का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विचार विभाग के
अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्कृष्ठ शिक्षक डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन से
कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरे भारत वर्ष को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का
विषय है। शोकसभा में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला, विचार विभाग के डॉ.
परितोष सिंह, डॉ. एच.बी. पंत, डा. डी.के. त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. सत्यव्रत, डॉ. मनोज, महानगर
अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, आनन्द बहुगुणा, आशा शर्मा, पुष्पा पंवार, लाखीराम बिजलवाण, विरेन्द्र पंवार, गोपाल
गडिया, एडवोकेट अल्मास, राम, अनुराधा तिवारी, सावित्री थापा, मंजू चौहान, शरीफ बेग आदि अनेक कांग्रेसजन
उपस्थित थे।