नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने ‘एप्लीकेशन आफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ साइंसेज’ नाम से आनलाइन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम चलाने का फैसला किया है। इसकी विधिवत्त शुरुआत डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह द्वारा बुधवार ( 4 फरवरी) को की।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि भविष्य में हमें टेक्नोलोजी ओरिएंटेड़ डॉक्टरों की जरूरत है, इसलिए ऐसे पाठ्यक्रमों की बहुत जरूरत है।
डीयू की रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल के इस पाठ्यक्रम में कोर्स आठ मॉड्यूल होगें। यह पाठ्यक्रम 100फीसद आनलाइन मोड में होगा, जिसकी अवधि 15 हफ्ते होगी। कोर्स में प्रति बैच 50 सीटें रखी गई हैं। पाठ्यक्रम के लिए अनिवार्य योग्यता सीएस, आईटी, इंजीनियरिंग, गणित, सांख्यिकी, या लाइफ साइंसेज-हेल्थकेयर (एमबीबीएस, नर्सिंग, फार्मेसी) में स्नात्तक है। इस कोर्स का प्राथमिक उद्देश्य स्वास्थ्य विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोगों में व्यापक आधार प्रदान करना है, जिससे प्रतिभागियों को मेडिकल एआई सिस्टम को डिजाइन करने, मूल्यांकन करने और व्याख्या करने में सक्षम बनाया जा सके और इसके साथ ही इंटरडिसिप्लिनरी समस्या-समाधान, नैतिक जागरूकता और अनुवाद संबंधी प्रभाव को बढ़ावा दिया जा सके।