नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब ने 10 फरवरी 2026 को जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में स्पिक मैके कार्यक्रम “विरासत 2026” का शुभारंभ भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ किया।
भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के इस दो दिवसीय उत्सव को विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों ने सिरकत की।
श्रृंखला का शुभारंभ पद्मश्री एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित विदुषी गीता चंद्रन की मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुति से हुआ। उनके सशक्त अभिनय (अभिनय), जटिल पद संचालन और भावपूर्ण कथावाचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ) के तत्वावधान में आयोजित तथा संस्कृति मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से इसका आयोजन किया गया ।