नई दिल्ली, 9 फरवरी। गोवा के अरपोरा में 6 दिसंबर को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी भीषण आग में दिल्ली के सादतपुर एक्सटेंशन निवासी व्यवसायी विनोद कुमार (42), अनिता जोशी (42), सरोज जोशी (41) और कमला जोशी (44) की दर्दनाक मौत हो गई थी।
इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों को खोने वाली पीड़िता भावना जोशी और अन्य परिजनों को सोमवार को दिल्ली सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 10-10 लाख रुपए (कुल 40 लाख रुपये) की सहायता राशि सौंपी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे। दिल्ली सरकार ने इस गंभीर त्रासदी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।