नई दिल्ली: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती (1 फरवरी) पर दिल्ली में शराब की दुकानें खुली होने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की संस्कारी सरकार ने शराब की सभी दुकानें खोले रखी। ऐसे ही पिछले साल छठ महापर्व के दौरान भी दिल्ली में सभी शराब की दुकानें खुली थीं। उन्होंने भाजपा से पूछा कि क्या पूर्वांचलियों और दलित समाज से सिर्फ उनका वोट लेना जानती है?
सौरभ भारद्वाज ने रविवार (1 फरवरी ) को दिल्ली के अंदर खुली शराब की एक दुकान की फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया और कहा कि आज गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की संस्कारी सरकार और शराब मंत्री ने दिल्ली में शराब की सारी दुकाने खुली रखी हैं। पिछले साल छठ पूजा पर भी भाजपा की संस्कारी सरकार ने शराब की सारी दुकानें खोली थी। आम आदमी पार्टी की सरकार के दौर में गुरु रविदास जयंती और छठ पूजा के दिन सभी दुकाने बंद रहती थी। फर्क सिर्फ इतना है कि अब इसके बारे में आपको कहीं कोई ज़िक्र भी नहीं मिलेगा।