नई दिल्ली, 22 फरवरी: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में लिफ्ट सुविधा की शुरुआत की गई। कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि इस लिफ्ट के लिए सेवा आनंद परिवार द्वारा की गई है और उनका यह प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि जिन संगतों को सीढ़ियाँ चढ़कर गुरु घर के दर्शन करने में कठिनाई होती थी, वे अब लिफ्ट के माध्यम से गुरुद्वारा साहिब तक पहुँचकर गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु तेग बहादुर के स्थान के दर्शन कर सकेंगी।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सुविधा संगतों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी।