गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में मोलाहेड़ा गांव के पास एक बस और कार की टक्कर में एक निजी कंपनी के 24 वर्षीय अधिकारी की मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान संभव निगम के तौर पर की गयी है । यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब निगम अपने एक दोस्त से मुलाकात के बाद सेक्टर 51 स्थित अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में निगम की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के लिये तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण बताया गया है।