नई दिल्ली, 24 जनवरी: ‘आपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक झांकी में ‘भारत की गहराई तक हमला करने और तत्काल प्रतिक्रिया देने’’ की क्षमता को दर्शाया गया है।
भारतीय सेना द्वारा तैयार इस झांकी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिखाया जाएगा।
विस्तृत कलात्मक चित्रण के साथ, यह झांकी देश के अग्रिम पंक्ति के रक्षा प्लेटफार्म जैसे राफेल जेट, आकाश वायु रक्षा प्रणाली और एस-400 प्रणाली को प्रदर्शित करता नजर आएगा रक्षा मंत्रालय।
इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का प्रक्षेपण करती हुई आकृति एसयू-30 एमकेआई विमान, शत्रु के इरादों को बेअसर करने के लिए सटीक मारक क्षमता वाली सेना की एम777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोप और शत्रु के खिलाफ सशक्त कार्रवाई के लिए नौसेना के समुद्री वर्चस्व को प्रदर्शित किया गया है।
मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर निकलने वाली तीनों सेनाओं की ये झांकी ‘‘भारत की इस बात की सबसे सशक्त पुष्टि है कि निर्णायक, संयुक्त और आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति का युग आ चुका है।’