नई दिल्ली: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा से मिला और उन्हे कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा असम में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तुलना कथित तौर पर सांप से करने के विरूद्ध एक शिकायत पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं कमलजीत सहरावत, अधिवक्ता संकेत गुप्ता और मीडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर शामिल थे।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से कहा है की कांग्रेस अध्यक्ष का ब्यान ना सिर्फ भाजपा के प्रति मुस्लिम समुदाय में नफरत एवं हिंसा फैलाने का प्रयास है बल्कि चुनाव प्रचार नियमों की भी खुली अवहेलना है।
उन्होंने पुलिस आयुक्त से कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण का संज्ञान लेंने और उचित कार्यवाई करने की अपील की।