नई दिल्ली, 29 मार्च। दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से संबद्ध नर्सिंग महाविद्यालय की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है।
रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
एम्स दिल्ली ने एक बयान में कहा,”यह उल्लेखनीय उपलब्धि संस्थान और संपूर्ण नर्सिंग समुदाय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।” बयान में कहा गया, ”मेहता का रोगी की देखभाल करने से लेकर नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तक का सफर नर्सिंग पेशे के बढ़ते दायरे और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
”मेहता ने 2006 से 2010 तक इस संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने 27 मार्च को नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री पद की शपथ ली।
एम्स ने कहा-‘ अपने कार्यकाल के दौरान मेहता ने लगातार असाधारण नेतृत्व गुणों, शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी की एक मजबूत भावना का प्रदर्शन किया।’