नई दिल्ली, 16 फरवरी। बच्चों को 10वीं बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड दिलाने के लिए आप नेता सोमवार को एपीजे स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए।
आम आदमी पार्टी,दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा – सोमवार की शाम हो गई है , मंगलवार को सुबह बोर्ड का एग्जाम है , अभी तक एपीजे स्कूल ने एडमिट कार्ड नहीं दिया है । कई निजी स्कूल बच्चों के 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड रोक दिए हैं और पैरेंट्स को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी का दावा है कि सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री और शिक्षा विभाग निजी स्कूलों के साथ खड़े हैं, इनकी मिलीभगत सबके सामने आ गई है। उन्होंने पूछा-इन स्कूलों को सरकार क्यों नहीं आदेश दे रही है कि बिना शर्त बच्चों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएं।