नई दिल्ली, 9 फरवरी। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बढ़ते जहरीले वायु प्रदूषण के संकट को देखते हुए तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की मांग की। राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से बढ़ते विषाक्त वायु प्रदूषण के संकट को देखते हुए तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की मांग की।
उन्होंने कहा-राजधानी को लगातार प्रदूषित कर रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। हानिकारक वायु गुणवत्ता और छात्रों एवं आम जनता के स्वास्थ्य पर इसके हानिकारक प्रभाव पर गंभीर चिंता की बात है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को रोकने के बजाय, भाजपा सरकार को तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करना चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।