देहरादून, 09 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को नई दिल्ली में उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य सहयोग एवं उत्तराखण्ड के सामरिक महत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।