नई दिल्ली, 10 अप्रैल । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों को दिल्ली और गुजरात के बीच मैच पर सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर एक टीम ने मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक परिसर पर छापा मारा और वहां चार लोगों को सट्टेबाजी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से लिप्त पाया।आरोपियों की पहचान हिमांशु (30), अमन जैन (34), आकाश गर्ग (31) और आशीष कुमार (35) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले से ही आईपीएल के मैच की सट्टेबाजी में लिप्त रहे हैं।