By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > अपराध > अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
अपराधउत्तराखण्ड

अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

hindustanrah
Last updated: 2024/08/10 at 2:04 PM
hindustanrah
Share
SHARE

पुलिस टीम को मौके से बरामद हुए 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, 05 वाई-फाई राऊटर

देहरादून। अन्तर्राज्जीय साइबर फ्राड गिरोह का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया इस दौरान गिरोह का अन्तर्राष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया। एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना मिलने पर दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। अवैध रूप से कॉल सेन्टर संचालित कर लोगों से धोखाधडी करने वाले 08 अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरोह के सभी अभियुक्त महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, गुजरात व बिहार के रहने वाले हैं। सम्बन्धित राज्यों में भी गिरोह के कनेक्शन पुलिस खंगाल रही हैं।

Contents
पुलिस टीम को मौके से बरामद हुए 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, 05 वाई-फाई राऊटरदून में पहली बार पंजीकृत हुआ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 का अभियोग

दून में पहली बार पंजीकृत हुआ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 का अभियोग

अभियुक्तो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)/61(1)बी/111 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किये गये। संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध पहली बार भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 का अभियोग पंजीकृत हुआ हैं।  अभियुक्तो द्वारा स्वंय को इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर यूएसए तथा कनाडा के नागरिको के साथ स्कैम किया जा रहा था। लोगो को उनका सिस्टम हैक होने की जानकारी देकर उसे ठीक करने के एवज में पॉप अप मैसेज भेज कर उनके सिस्टमों का एक्सेस लिया जाता था। यूएसए में बैठी दूसरी टीम द्वारा पॉप अप मैसेज रन किया जा रहा था, लोगो से ऑनलाइन स्कैम कर कॉल सेन्टर संचालको को हवाला के माध्यम से पेमेंट  भेजी जाती थी। मौके से पुलिस टीम को 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, 05 वाई-फाई राऊटर व अन्य उपकरण बरामद हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र आईटी पार्क के पास स्थित सायनोटेक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में 02 अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा रात्रि में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत आईटी पार्क में उक्त अवैध कॉल सेन्टर (ग्लोबल टेक एनर्जी सॉल्यूशन) पर दबिश दी गई तो मौके पर एक बडे हॉल मे लगभग 100 केबिन का एक कॉल सेन्टर का संचालन किया जा रहा था। जहां पर अलग-अलग कैबिनो में बैठे युवक, युवतियो द्वारा सिस्टमो के माध्यम से कॉले अटैण्ड की जा रही थी, जो स्वंय को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग डिपार्टमेंट का प्रतिनिधि बताकर लोगो से उनके कम्पयूटर सिस्टम से हैकिंग हटाने के नाम पर उनके बैंक खातो की जानकारी प्राप्त कर रहे थे।

मौके पर पुलिस द्वारा उक्त कॉल सेन्टर संचालित कर रहे 08 लोगो को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम मीहिर आश्विन भाई पटेल पुत्र आश्विन भाई पटेल, ललित उर्फ रोडी पुत्र अशोक कुमार, आमीर सुहेल पुत्र अब्दुल वाहब, मनोज मीरपुरी पुत्र चन्दू, अंकित सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह, कौशिक जाना पुत्र विकास जाना, शिवम दुबे पुत्र अश्विन कुमार दुबे, गोस्वामी हेत भारती पुत्र राजेश भाई बताया। पूछताछ में मुख्य अभियुक्त मिहिर अश्वनी भाई व ललित उर्फ रोडी द्वारा बताया कि उनके द्वारा उक्त फर्जी कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा है। जिसमें वे लोग यूएसए व कनाडा के लोगो को टारगेट करते है। उनके द्वारा लोगो से सम्पर्क कर स्वंय को इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग एजेन्सी का अधिकारी बताकर उनके कम्प्यूटर सिस्टम के हैक होने तथा किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उसका एक्सेस प्राप्त कर इस्तेमाल किये जाने की जानकारी दी जाती है तथा उसे ठीक करने के लिये उन्हें पॉप अप मैसेज के माध्यम से उनके सिस्टमों का एक्सेस प्राप्त किया जाता है तथा उनके सिस्टमों का कन्ट्रोल लेकर उनके बैक खाते से एनटीहैकिग सर्विस के नाम पर स्कैम किया जाता है।

उक्त पॉप अप मैसेजो को उनकी एक अन्य टीम, जो यूएसए में है, के द्वारा भेजा जाता है तथा उक्त टीम द्वारा ही पॉप अप कैम्पेन को रन करते हुए पैसो के लेन-देन का हिसाब रखा जाता है तथा धोखाधड़ी से FITH THIRD BANK के माध्यम से पैसों का लेन देन कर प्राप्त पैसो को हवाला के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाता है। उनके द्वारा भेजे गये पॉप अप मैसेजो के दिये नम्बर से ग्राहक हमसे सम्पर्क करते है। लोगो के सिस्टमों का रिमार्ट एक्सेस लेने के लिये अभियुक्त QUICK ASSIST, LOGMEIN, GO SHARE, TINY URL आनलाईन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते है तथा काल रिसिव करने के लिये EYEBEAM, ASIA ONE जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है, साथ ही आउट बाउन्ड काल करने के लिये 2 LINE, TALK TONE जैसे आनलाईन एप्प का इस्तेमाल किया जाता है। मौके पर पुलिस टीम द्वारा केबिनो मे लगे लैपटॉप तथा डैस्कटॉप को चैक करने पर उनकी स्क्रीन पर EYEBENM एप्प का उपयोग किया जाना तथा  मिसड/ डाइल कॉलों में विदेशी नम्बरों का होना पाया गया। साथ ही कुछ लेपटॉपो पर अलग-अलग एप्लीकेशन के माध्यम से पैसो के लेने देने से सम्बन्धित विवरण प्राप्त हुए। मौके पर पुलिस टीम द्वारा सभी उपकरणो को सील करते हुए कॉल सेन्टर संचालित करने वाले सभी 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

You Might Also Like

नाग्नि को रोकने के प्रयासों को शुरू किया: सुबोध उनियाल

हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं महिलायें : गणेश गोदियाल

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगतों के साथ दी लंगर सेवा

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्यपाल से मुलाकात
Next Article तीलू रौतेली और आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए करते हैं प्रेरित : रेखा आर्या
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?