नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित विदेशी संबंधों वाले एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने कहा, “षड्यंत्र की प्रकृति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके संभावित प्रभावों के आधार पर इस प्रकरण में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी इमरान (37) और मोहम्मद कामरान (27) को ‘लुक-आउट सर्कुलर’ जारी होने के बाद आईजीआई हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया और बाद में एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह मामला एक बड़े गिरोह से संबंधित है, जिसे कथित तौर पर भगोड़े आरोपी शाहबाज अंसारी द्वारा संचालित किया जा रहा था और इसके संबंध कई देशों तक फैले हुए हैं।