नई दिल्ली, 8 अप्रैल। कानपुर जिले में साइबर अपराध शाखा और विशेष कार्य दल (एसओजी) ने बुधवार सुबह एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ कर रेवना इलाके के एक गांव से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलने पर साइबर अपराध शाखा और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारियां की हैं।
उन्होंने बताया कि टीम ने गांव के अंदर दाखिल होने और बाहर निकालने के सभी रास्तों को सील करके तलाशी अभियान चलाया और आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया। लाल ने बताया कि गिरोह के सदस्य एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे।