By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
  • होम
  • >देश
    • राष्ट्रपति
    • प्रधानमंत्री
  • >दिल्ली
  • >उत्तराखण्ड
    • राज्यपाल
    • मुख्यमंत्री
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • रुद्रप्रयाग
    • चमोली
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • टिहरी गढ़वाल
    • चंपावत
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • उधम सिंह नगर
  • >उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • मैनपुरी
  • >बिजनेस
  • >खेल
  • >मनोरंजन
  • >ज्योतिष
  • >धर्म
Reading: श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य का 726वाँ प्राकट्य महोत्सव
Share
Hindustan RahHindustan Rah
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
  • Home
  • About
  • Contact
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Hindustan Rah > Blog > Uncategorized > श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य का 726वाँ प्राकट्य महोत्सव
Uncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डभारत

श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य का 726वाँ प्राकट्य महोत्सव

hindustanrah
Last updated: 2026/01/10 at 6:49 PM
hindustanrah
Share
SHARE

देहरादून/प्रयागराज, 10 जनवरी। सनातन संस्कृति, भक्ति परम्परा और राष्ट्रीय चेतना के पावन संगम के रूप में श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी का 726वाँ प्राकट्य महोत्सव अत्यंत दिव्य, भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन जगद्गुरू महामण्डलेश्वर संतोषदास महाराज (सतुआ बाबा) के पावन शिविर में सम्पन्न हुआ, जहाँ श्रद्धा, साधना, सेवा और समर्पण की त्रिवेणी निरंतर प्रवाहित होती रही। इस महोत्सव की शोभा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती तथा देश-विदेश से पधारे अनेक पूज्य संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य से और अधिक बढ़ गई। संगम तट पर आयोजित माघ मेले की दिव्यता ने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। संतों के प्रेरक उद्बोधनों ने श्री रामानन्दाचार्य जी के जीवन, दर्शन और भक्ति परम्परा की अमूल्य विरासत को जन-जन तक पहुँचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री रामानन्दाचार्य जी ने भक्ति को जनआन्दोलन बनाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रबोध का मार्ग प्रशस्त किया। आज का उत्तर प्रदेश उपद्रव नहीं, उत्सव का प्रदेश बन चुका है-विकास और विरासत के समन्वय का जीवंत उदाहरण।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा – “जात-पात पूछे नहीं कोई, हरि का भजे सो हरि का होई” केवल पंक्ति नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा की उद्घोषणा है। प्रभु को पाने के लिए कुल नहीं, करुणा चाहिए; वंश नहीं, विश्वास चाहिए।

पूज्य स्वामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भय से भाव, अव्यवस्था से विश्वास और अंधकार से उजास की ओर बढ़ चुका है। यह नया भारत का नया उत्तर प्रदेश है-उत्सव प्रदेश, उत्तम प्रदेश। श्री जगद्गुरू महामण्डलेश्वर संतोषदास जी महाराज (सतुआ बाबा) ने कहा कि यह महोत्सव आत्मचिन्तन, आत्मशुद्धि और आत्मजागरण का पर्व है, जहाँ भक्ति ही शक्ति है और सेवा ही सच्ची साधना।

गम तट पर गूँजते “जय श्री रामानन्दाचार्य”, “हर हर गंगे” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों ने सम्पूर्ण वातावरण को राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म से भर दिया। समारोह का समापन संगम आरती, राष्ट्रगान एवं विश्व शांति प्रार्थना के साथ हुआ। यह महोत्सव सनातन परम्परा, संत संस्कृति और भारतीय चेतना की अखण्ड ज्योति के रूप में इतिहास में अंकित हो गया।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण

आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को मिलेगी नकदरहित चिकित्सा सुविधा

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

मोदी सरकार की नीति से उपजा गैस संकट, महंगाई : सीपीएम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
hindustanrah January 10, 2026 January 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Email Copy Link Print
Share
Previous Article “मानवाधिकार के अधिकार” विषय पर कार्यशाला का आयोजन
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को ज्ञापन, वैश्विक दवा कंपनियों का एकाधिकार रोकने की अपील
दिल्ली
कॉफी विद वाइस-चांसलर: मिरांडा हाउस की छात्राओं से संवाद
दिल्ली
प्रधानमंत्री आवास योजना: 900 करोड़ किया गया अंतरण
उत्तर प्रदेश
आरटीई प्रवेश 2026-27: तीसरे चरण के आवेदन शुरू
आगरा उत्तर प्रदेश

In the age of digital transformation, where information travels at lightning speed, Hindustan Rah has emerged as a leading newspaper agency, committed to delivering timely and accurate news to the people of India.

Quick Link

  • Home
  • About
  • Contact

विषय

  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • जीवन शैली
  • ज्योतिष
  • भारत
  • बिजनेस
Hindustan RahHindustan Rah
Follow US
© 2023 Hindustan Rah. All Rights Reserved. | Develop by Digitally Bird
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?